रंगिया में जालुकबाड़ी से बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर रंगिया में फेंका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में जालुकबाड़ी से बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर रंगिया में फेंका

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया में दोपहर में हुई लूट की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। आज कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को जालुकबारी से अपहरण कर चलती कार में युवक को लूट कर उसे बाहर फेंक दिया। बदमाशों ने युवक के पास से 15 हजार रुपये नकद समेत 20 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन लेकर नलबाड़ी की ओर भाग खड़े हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का अपहरण जालुकबाड़ी से किया गया था।  बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन के भीतर ही लूट की घटना को अंजाम दिया। रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। उसके बाद रंगिया में 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताराकुची के पास युवक को चार पहिया वाहन से फेंक दिया। स्थानीय कुछ लोगों ने घटना को प्रत्यक्ष देखते हुए बदमाशों के वाहन का पीछा किया। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। स्थानीय युवक ने बाद में बेहोश युवक को 108 एंबुलेंस सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा घटना के बारे में जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें