आजादी का अमृत महोत्सव: आजादी की दौड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आजादी का अमृत महोत्सव: आजादी की दौड़

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। भारत सरकार के युवा मामले और युवा मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र, गोलाघाट और हार्डस नामक एन जी ओ के सयुंक्त सौजन्य से गोलाघाट के सती साधनी कला क्षेत्र में भी आजादी की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र और महाविद्यालयो के एन एस एस यूनिट तथा युवा नेताओ ने उक्क्त कार्यक्रम में हर्षोल्लास से भाग लिया। 


मुख्य अतिथि अम्लान फुकन सहायक आयुक्त एवं बिजय पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं के अलावा यूनाइटेड साईकल क्लब, गोलाघाट बॉक्सिंग एकेडमी के सदस्य भी उपस्थित रहे। 


इस मौके पर कानून महाविद्यालय और हार्डस के अध्यक्ष  प्रशांत भुइयां , बिजय पांडे, अरुण चक्रवर्ती आदि ने वक्तव्य रखा ।मालूम हो फ्रीडम रन का उद्देश्य नागरिकों को भारत की आजादी के 75 साल के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के महत्व के बारे में जागरूक करना है।


सुनील रेगन (सचिव) हार्ड्स और  सुवांसु बोरा, आयोजन सचिव, हार्ड्स (एनजीओ) ने कहा कि 'आइकॉनिक वीक' में राष्ट्र के स्वतंत्रता आंदोलन में क्षेत्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर करने की गतिविधियां शामिल हैं।  इसका उद्देश्य युवाओं में हमारे देश के प्रति गर्व की भावना पैदा करना और राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करना है।


उक्क्त दौड़ में बड़ी संख्या में लोगो ने तिरंगे के साथ भाग लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के फोटो तथा स्लोगन आदि के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें