अमित नागोरी
गोलाघाट। राज्य में चल रहे बैंक फ्रॉड के मामले में गोलाघाट पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब तीन कुख्यात जालसाज बदमाश को गोलाघाट पुलिस ने पकड़ा।
गोलाघाट के एक महाविद्यालय के अध्यक्ष के बैंक एकाउंट से 13 लाख रुपये निकाल लेने के संदर्भ में शाहिद एहमद, नूर अहमद बोर भुइयां और मजीबुर रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्क्त बदमाश सिम कार्ड के माध्यम से बैंक ठगी के कार्यो में लिप्त थे।
उक्क्त बदमाश बड़े ही कौशल से एकाउंट धारकों के एकाउंट से रुपये निकालने के कार्यो को अंजाम दे रहे थे। महाविद्यालय के अध्यक्ष के बैंक एकाउंट से 13 लाख रुपये निकालकर क़ई स्थानों से ऑनलाइन शॉपिंग किया था उक्क्त बदमाशो ने । पश्चात महाविद्यालय के अध्यक्ष ने एक मामला गोलाघाट थाने में दर्ज कराया था। पश्चात गोलाघाट पुलिस ने एक अभियान चलाया और बदमाशो को गिरफ्तार किया। उक्क्त तीन का बाहरी राज्यो के क़ई लोगो से सम्पर्क होने की बात गोलाघाट पुलिस ने उजागर किया। उक्क्त बदमाशो से पुलिस ने 5 नकली सिम, 4 फर्जी आईडी, 59 डेबिट कार्ड, 7 चेक बुक, 52 पासबुक, 1 टैब, 1 लैपटॉप, 1 बायोमेट्रिक, 7 मोबाइल हैंडसेट और 1 फोर्ड वाहन के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज भी गोलाघाट पुलिस ने बरामद किए है। वर्तमान जांच जारी है। वर्तमान तक गोलाघाट पुलिस उक्क्त बदमाशो से 3 लाख बरामद करने में सक्षम हुई है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें