अभोप की कामरूप जिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभोप की कामरूप जिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह

 


गुवाहाटी। अखिल असम भोजपुरी परिषद (अभोप) की नवगठित कामरूप जिला समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गत शुक्रवार को बेलतला के बेहारबाड़ी स्थित गायत्री चेतना केंद्र में आयोजित किया गया। परिषद की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को असम में रह रहे भोजपुरिया समाज और संगठन के हित के लिए निष्ठापूर्वक काम करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर परिषद की कामरूप जिला समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, प्रचार सचिव रामेश्वर शर्मा व अजय शर्मा, कार्यालय सचिव करण सोनी, खेल सचिव प्रदीप प्रसाद, अभिजीत सिंह, संजय सिंह, भृगुनाथ साह, रवि मिश्रा, चंद्रकेतु राय, अरुण पटेल व राधेश्याम रजक समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद अपने संबोधन में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने आशा जताई कि समिति अपने दायित्वों को पूरा करेगी। उन्होंने जिले के हर कोने में रह रहे सभी भोजपुरिया परिवारों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य नवगठित समिति को दिया। उन्होंने आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले केंद्रीय अधिवेशन की मेजबानी का दायित्व कामरूप जिला समिति को सौंपते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी से कड़ी मेहनत करने की अपील की। सभा में समिति के सलाहकार श्याम पी. सिंह ने भी अपने विचार रखे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें