अमित नागोरी
गोलाघाट। खुमताई विधानसभा क्षेत्र के गोलाघाट नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इलाके में सांसद गौरव गोगोई ने तीन अलग-अलग स्थानों के लिए देशी नाव प्रदान किया। मध्य ब्रह्मपुत्र गाँव पंचायत के शलमारी गाँव, आवानी गाँव, दानी छापरी गाँव मे आनुष्ठानिक रूप से सांसद उन्नयन पूजी से देशी नाव प्रदान किया।
गोलाघाट उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के कार्यनिर्वाहक सभा मे गोलाघाट जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दादू टाई के अध्यक्षता में देरगांव के दाधोरा कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। उक्क्त सभा की अध्यक्षता लाचित बोरा ने की। असम सरकार की पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, कलियाबार की लोकसभा प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष बानी हजारिका, गोलाघाट जिला कांग्रेस के प्रवक्ता दिगंता बाईलुंग, कठालगुड़ी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रांजल राजखोवा, खुमताई युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूपांतर तांती आदि उपस्थित थे। कलियाबार लोकसभा क्षेत्र के सांसद गौरव गोगोई ने सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और निमाती माजुली ब्रह्मपुत्र घाट पर हुई घटना पर गहरा शोक जताया और सरकार की तीखी आलोचना की ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें