निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई जिला के उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त अनुपम चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आगामी अंग्रेजी 12 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाले असम लोक सेवा आयोग द्वारा परिचालित संयुक्त प्रतियोगितामुल्क परीक्षा (प्रारंभिक) के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित हुई। उल्लेखयोग्य है, होजाई जिले में कुल 1129 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा देंगे। इसी के मद्देनजर 7 केंद्रों को निर्धारित किया गया है जहां उक्त परीक्षा आयोजित होगी क्रमानुसार अब्दुल हसीब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अब्दुल हसीब बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी विद्यापीठ हाई स्कूल, रविंद्र विद्यालय, देशबंधु विद्यापीठ, देशबंधु बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। सभा में उपायुक्त महोदय ने उक्त परीक्षा के पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया है। वही उपायुक्त ने संबंधित विभागों को व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आह्वान किया है जिससे परीक्षार्थी सही तरीके से परीक्षा दे सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 के नीति निर्देशक का भी पालन सही तरीके से करने का आह्वान किया गया है। उक्त सभा में जिला पुलिस अधीक्षक वरुण पुरकायस्थ, अतिरिक्त उपायुक्त जय शंकर शर्मा, रक्तिम बरूवा, राजस्व अधिकारी, लोकसेवा आयोग के प्रतिनिधि, परीक्षा केंद्र के अधिकारी, पुलिस थानों के भार-प्राप्त अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें