ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में एक 12 वर्ष का बालक लापता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में एक 12 वर्ष का बालक लापता

 


ज्योति खाखोलिया 


डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ में एक बालक के लापाता होने की खबर से खलबली मच गयी है। अपने दोस्तों के साथ साइकिल चलाने जाने के बाद से आयुष्मान दुआरा नाम का किशोर लापता है। चौकिडिंगी के रुपलाल पथ का रहनेवाला कक्षा पांचवी का छात्र आयुष्मान दुआरा की साइकिल और चप्पल शहर से 18 किलोमीटर दूर खोवांग की बुढीदिहिंग नदी के खामटीघाट दलंग के समीप मिलने से परिवार वालों में शंका व्याप्त है। मालूम हो कि अपने घर से दिन के 2 बजे निकलने वाले आयुष्यमान की 18 किलोमीटर दूर साइकिल और चप्पल के मिलने का रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ -एनडीआरएफ की टीम लापता बालक की खोज में लगे हुए है।


परिवार जनों के मुताबिक कल दिन में अपने घर के पीछे एक अन्य घर के लोगों के साथ उक्त लापता बालक का लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसके बाद लगभग 2 बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकल गया था आयुष्मान, पिताजी के द्वारा जमा किये गए 500 रु भी अपने पिताजी को बिना बताए साथ में लेकर गया है आयुष्मान, ऐसा उसके परिवार वालों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है। परिवार जनों द्वारा खामटी घाट के स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने खामटी घाट में एक लड़के को खेलते हुए देखा था।


लापता बालक के संदर्भ में कोई भी जानकारी देने हेतु निम्नलिखित नम्बरो पर सम्पर्क किया जा सकता है :-


6000108254, 8472087545

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें