रंगिया: सशस्त्र सीमा बल द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: सशस्त्र सीमा बल द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। भारत सरकार, खेल मंत्रालय द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों को ध्यान मे रखते हुये सशस्त्र सीमा बल द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन 15 अगस्त से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिसमे “फिट इंडिया फ्रीडम रन” अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 09 सितम्बर 2021 को 05 किलोमीटर दौड़ का आयोजन श्री जगदीप पाल सिंह, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अगुवाही मे किया गया। “फिट इंडिया फ्रीडम रन” अभियान के तहत क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया के मुख्य द्वारा से हाहारा तक 05 किलोमीटर दौड़ मे बल के 104 कार्मिको ने भाग लिया, सभी बल कार्मिको द्वारा 05 किलोमीटर की दौड़ पूरी की गयी। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रंगिया द्वारा सभी जवानो और आस-पास के नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ और मानसिक दक्षता के प्रति जागरूक किया गया। "फिट इंडिया फ्रीडम रन” अभियान के थीम को लेकर यह अभियान 15 अगस्त से दो अक्टूबर तक जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें