गुवाहाटी। जेसीआई सप्ताह के दूसरे दिन सदस्यता विस्तार अभियान के तहत जेसीआई गुवाहाटी एचीवर्स ने असमिया फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री निशिता गोस्वामी को मानद सदस्यता प्रदान की। जेसीआई के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गंगवाल ने श्रीमती गोस्वामी को जेसीआई के संगठनात्मक ढांचे व कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। जिसको सुनकर श्रीमती गोस्वामी काफी प्रभावित हुई और जेसीआई के साथ हर कार्यक्रम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। जेसीआई एचीवर्स की उपाध्यक्षा सरोज तिवारी और नेहा जालना ने उनको जेसीआई पिन प्रदान की।जेसीआई एचीवर्स के अध्यक्ष कृष्णा मीमानी ने उन्हें स्वागत उपहार प्रदान किया। उपाध्यक्ष मनोज भजनका ने स्वागत भाषण देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ खेतावत, अशोक गोयल रूपेश नाहटा, राहुल भजनका, निखिल अग्रवाल, मृदुल डेका उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें