गुवाहाटी। जेसीआई सप्ताह के दौरान सदस्यता विकास के अंतर्गत जेसीआई गुवाहाटी कामरूप ईलीट ने तीन व्यक्तियों को मानद सदस्यता प्रदान की। जेसीआई कामरूप ईलीट की अध्यक्षा गुंजन हरलालका ने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित असमिया फिल्म अभिनेता बेंजामिन दैमारी के साथ जेसीआई गुवाहाटी के संस्थापक सचिव रहे एवं निजोन ग्रुप के प्रमुख सुभाष सिकरिया जो 1973 में पूर्वोत्तर से जेसीआई की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रथम सदस्य थे इनको भी सदस्यता प्रदान की गई। इनके अलावा मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के संस्थापक अध्यक्ष तथा गत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए संपत मिश्र को भी मानद सदस्यता प्रदान की गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें