मायुंम की गोरेश्वर शाखा मैं प्रांतीय अधिकारियों का सांगठनिक दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुंम की गोरेश्वर शाखा मैं प्रांतीय अधिकारियों का सांगठनिक दौरा

 


गोरेश्वर। रविवार को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-F) श्री सरजीत सिंह भारी, प्रांतीय  सहायक मंत्री (मंडल-F) श्री रवि प्रकाश अग्रवाला, प्रांतीय स्थाई आमंत्रित सदस्य श्री राकेश मालू व रंगिया शाखा अध्यक्ष गोपाल जाजोदिया ने गोरेस्वर शाखा का सांगठनिक दौरा किया एवं शाखा को सक्रिय रूप देने में विभिन्न बिषय में चर्चा की। उक्त बैठक में गोरेश्वर शाखा के अध्यक्ष श्री मनोज भूत, सचिव संकी अग्रवाल व अन्य कई शाखा सदस्य उपस्थित थे। चिंतन एवं चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने एकमत होते हुए यह फैसला लिया कि जल्द ही शाखा की नई टीम तैयार कर शाखा को सक्रिय करने के लिए अपनी हर संभव मदद करने का आस्वासन प्रांतीय उपाध्यक्ष को दिया।अंत में शाखा सचिव संकी अग्रवाल ने सभी प्रांतीय पदाधिकारी को शाखा के इस दौरे पर आकर गोरेश्वर शाखा को फिर से सक्रिय करने की चेष्टा के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त जानकारी मंडल (F) सहायक मंत्री रवि प्रकाश अग्रवाला ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें