गोलाघाट जिले में पोषण माह व मातृ वंदना सप्ताह का समापन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट जिले में पोषण माह व मातृ वंदना सप्ताह का समापन्न

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। राज्य के अन्य हिस्सो की भांति  गोलाघाट जिले  के अन्य भागों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पोषण एवं उचित खान-पान के प्रति गर्भवती, प्रसूति माताओं, बच्चों एवं किशोरों में जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू पोषण माह एवं मातृ वंदना सप्ताह का समापन्न हाल ही में हुआ। इस उपलक्ष्य में आज गोलाघाट नगर के जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में समापन्न समारोह का आयोजन किया गया और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालो का अभिनन्दन किया गया। जिला विकास आयुक्त अर्पा बगलारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिशु उन्नयन योजना के अधिकारी , राष्ट्रीय नगर जीविका अभियान के मुख्य योजना अधिकारी ,  आई सी डी एस के सुपरवाइजर और विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा जिला परिषद कार्यालय प्रांगण में स्वास्थ अभियान और सेल्फी सेंटर की व्यवस्था की गई थी। डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान के अलावा पत्रक वितरन किए गए, अस्थायी सूचना केंद्र स्थापित किए गए, जिला स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।


आज के कार्यक्रम में मातृ वंदना सप्ताह के दौरान बाल विकास परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले काकोडोंगा और गोलाघाट (उत्तर) का अभिनन्दन किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती माताओं के पंजीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस वर्ष मातृ वंदना सप्ताह 'सुरक्षित मां, विकसित पृथ्वी' विषय के साथ मनाया गया। इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली माताओं का पंजीकरण कराने पर तीन किस्तों में 5000/- रुपये का भुगतान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें