दयानंद सिंह
मोरानहाट। कल उमाकांत तीवारी के कुशल नगर स्थित निवास पर अखिल असम भोजपुरी परिषद की मोरान आंचलिक समिति के गठन के लिए एक बैठक हुई। आशा साहु के सभापतित्व मे आयोजित बैठक मे उद्देश्य व्याख्या रजनीश राठौर ने की। सभा में भोजपुरी परिषद की प्रासंगिकता और किए जा रहे कार्यों पर केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयानंद सिंह विस्तार से प्रकाश डाला।सभा मे सर्वसम्मति से गिरिजा शंकर प्रसाद साहु -अध्यक्ष, मोहनलाल गुप्ता-कार्यकारी अध्यक्ष, रामप्रवेश साहनी और सुदीपा साहु -उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र ओझा-सचिव ,ओमप्रकाश शाह- सह सचिव, जयकिशोर साहु-कोषाध्यक्ष ,उपेंद्र सिंह-संगठन सचिव, रजनीश राठौर -प्रचार सचिव, गुड्डू सिंह- खेल सचिव, उमाकांत तीवारी- सांस्कृतिक सचिव, रमाकांत ठाकुर-कार्यालय सचिव , कार्यकारिणी सदस्य-सत्यप्रकाश सिंह, मुकेश गुप्ता, शंकर साह ,श्रीमती मीना तीवारी और कुमारी रश्मि को लेकर मोरान आंचलिक समिति का गठन किया गया। दयानंद सिंह, विजय साहु और आशा साहु ने नयी समिति को शुभकामनाएं दीं।पुरानी समिति की अध्यक्षा आशा साहु ने नयी समिति के सभापति और सचिव क्रमशः गिरिजा शं.प्र. साहु और शैलेन्द्र ओझा को कार्यभार सौंपा। अगली बैठक में सलाहकार और संरक्षक की घोषणा होगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें