निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। शिक्षा के महत्व पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण, होजाई ने 'घर-घर में साक्षरता अभियान' के साथ 'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस' मनाया। होजाई के बोरफुकोरी गांव में रॉबिनहुड आर्मी के सहयोग से उक्त कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान में लगभग 32 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें अजमल लॉ कॉलेज के छात्रों और रॉबिनहुड आर्मी के सदस्यों ने भाग लिया। उक्त 32 लोगों को 4 समूह में विभाजित किया गया था। जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण महासचिव सालेह अहमद की देखरेख में चारों समूहों ने 'जीवन में शिक्षा के महत्व' पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बोरफुकोरी में लगभग 75 परिवारों के साथ बातचीत की और उन्हें शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने जागरूकता पत्रक वितरित किए और जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण और रॉबिनहुड आर्मी के समाजमूलक कार्यों से अवगत करवाया। इस दौरान गांव वासियों ने उक्त जागरूकता अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें