अरुणा अग्रवाल
रंगिया। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति, रंगिया द्वारा बर्षो पुरानी परम्परा का पालन करते हुए इसबार भी श्री गणेशजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमो के साथ आज गणेश जी विधिवत पूजा अर्चना और सुख समृद्धि की कामना की गई। चिड़ियों की चहचहाहट के साथ ही आज हर घर की महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर लंबोदर के लिए विशेष पकवान बनाने के साथ गणेश जी का प्रिय मोदक का भोग भी तैयार किया। कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर समिति द्वारा इसबार भी कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए सीमित कार्यक्रमों के साथ महोत्सव मनाया। गणेशोत्सव के मौके पर आज सुबह धार्मिक ध्वजारोहण, गणेश जी की पूजा, हवन आरती, प्रसाद वितरण के साथ ही संध्या 4.15 बजे आकर्षक चोकचांदनी यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली गयी। इसमें बच्चे-बड़ो सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। मनमोहक नजारा और गगनभेदी नारों व जयकारों के साथ आज रंगिया शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। वहीं आरती में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भक्तों द्वारा लाल-पीली वेशभूषा में गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई। आज गणेशोत्सव की संध्या बेला पर भक्तों ने 7.15 बजे श्री गणेश जी की नजर उतारते हुये आरती की तथा इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया गया। वहीं इस मौके पर संध्या 8.15 बजे श्री बजरंग भजन मंडली एवं गणेश भक्तों द्वारा भक्तिमय भाव से भजन कीर्तन किया गया। इस महोत्सव के दौरान समिति के फाउंडर अध्यक्ष रमेश बजाज का जन्मदिन होने पर श्री गणेश जन्मोत्सव के साथ ही मौके पर केक काटकर खुशियां मनायी गयी। आज आयोजित कार्यक्रम में गोपाल जाजोदिया, सुभम जाजोदिया, जितेंद्र जाजोदिया, कपीश जाजोदिया सहित मुकेश सिकरिया, विकास शर्मा, रमेश बजाज, प्रमोद बजाज, संजय सिंघानिया, राजेश लाड्सरिया, कौशल सिंघानिया, रितेश सिंघानिया, राजू दे, नीरज अगरवाल, पंकज अगरवाल, सुबल पाल, राकेश सिकरिया, कैलाश छित्रका, संजय सिंघानिया, शशांक जैन, मोहित जैन का भरपूर सहयोग रहा।
















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें