गुवाहाटी। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा ने महाभारत काल में पांडवों द्वारा स्थापित श्री गणेश देवालय में 51 किलो के लड्डू का भोग लगाया। सदस्याओं ने सम्मिलित रूप से बाबा को फल, फूल, सिंदूर, नारियल तथा वस्त्र आदि अर्पित किए और महाप्रसाद के दौरान अपनी सेवाएं दी।पूजा समिति की तरफ से उपस्थित सभी सदस्याओं का सम्मान किया गया और परिवारजनों के लिए भी प्रसाद के पैकेट दिए गए। सभी ने नाना प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित भोग भी ग्रहण किया। कंचन केजरीवाल के नेतृत्व में सम्पन्न इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री सरोज जालान, उपाध्यक्ष रेणु चौधरी, सरोजकृष्ण जालान, मंजू मोदी, संतोष काबरा, कुसुम गाड़ोदिया, कंचन धानुका, उषा अग्रवाल, मंजू शर्मा, सुशीला अगरवाल, पुष्पा खेमका, विमला खेमका, बीना अग्रवाल, आशा सरावगी, शकुंतला बजाज,तारा देवड़ा आदि अनेक सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें