अरुणा अग्रवाल
रंगिया। अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के मद्देनजर माननीय गृह मंत्री के तत्वावधान में व्यापक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान सीएपीएफ द्वारा देशभर में 1.37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 24वीं वाहिनी एसएसबी, रंगिया ने 11 सितंबर 2021 को एक वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह अभियान श्री दीपक साही उप-कमांडेंट द्वारा 24वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय, रंगिया में शुरू किया गया और एक अन्य वृक्षारोपण अभियान श्री दीपक सविता, उप-कमांडेंट, 24वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया द्वारा बी.ओ.पी बिहंगापुर में अन्य अधिकारियों, जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। जिसमें बकुल, अर्जुन, नीम, जामुन, सोनारू, लाल चंदन, इमली आदि सहित विभिन्न प्रकार के पौधे गाईडन चौक, बिहंगापुर, पहाड़पुर, बिमलानगर, गुआबारी राजागढ़ और नालापारा आदि बी.ओ.पी क्षेत्र के अंतर्गत आसपास में लगाए गए। यह जानकारी 24वीं वाहिनी एसएसबी, रंगिया द्वारा दी गयी है। मालूम हो कि बल वाहिनी को वर्ष 2021 के दौरान लंबे और छोटे जीवन काल के 13200 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया था। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य जनता में पेड़ के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है और भूमण्डलीय तापक्रम वृद्धि को कम करने और वायु गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें