अरुणा अग्रवाल
रंगिया। जेसीआई बारपेटा रोड ने अपनी राष्ट्रीय परियोजना जेसीआई सप्ताह "बंधन" (9 सितंबर से 15 सितंबर के तीसरे दिन नर्चरिंग वूमेन के अंतर्गत में उन महिलाओं को समानित किया जो अपने घर से कई सालों से अपना व्यवसाय चला रही है।
इस उपलक्ष्य में गत 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अपने घर से व्यवसाय से जुडी़ महिलाएं कांता खेमका, सुशीला देवी शर्मा, सुनीता जैन, खुशबू अग्रवाल एवम्ं ललिता चौधरी को जेसीआई बरपेटा द्वारा सम्मानित किया गया । जेसीस ने स्नेह, प्रेरणा व मार्गदर्शन के रूप में आत्मविश्वास पैदा करने एवं नारी शशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं का सम्मान किया तथा व्यवसाय के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं कार्यक्रम संयोजक जेसी मुस्कान जैन, अध्यक्षा जेसी कृति अग्रवाल , जेसी कुसुम मोर, जेसी प्रीती धीरासरिया, जेसी रेखा अग्रवाल, जेसी ममता बांठिया एवं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ये जानकारी संगठन की जनसंपर्क अधिकारी जेसी मुस्कान जैन द्वारा दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें