गुवाहाटी। असम के पांच निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 7,96,456 मतदाता विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में से 4,03,374 पुरुष, 3,93,078 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर हैं। इनके अलावा 3,165 सर्विस वोटर भी हैं। पांच विस क्षेत्रों में 28 नंबर गोसाईगांव, 41 नंबर भबानीपुर, 58 नंबर तामुलपुर, 101 नंबर मोरियानी और 107 नंबर थाउरा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। उपरोक्त निर्वाचन क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के 8,864 सामान्य मतदाता और 4,998 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। कुल 43,229 नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। आगामी उप-चुनाव में सबसे अधिक मतदाता 2,17,432 निर्वाचन क्षेत्र तामुलपुर एलएसी से है और थाउरा एलएसी में सबसे कम मतदाताओं की संख्या 1,15,971 है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खाड़े ने सभी लोगों से आगामी उपचुनाव में मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। (हि.स.)
!->
असम उपचुनावः पांच विधानसभा क्षेत्रों के इतने मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें