गुवाहाटी। असम विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से आरंभ हुई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सामान्य तरीके से चल रही है। कोकराझार जिला अंतर्गत एक मात्र विधानसभा क्षेत्र गोसाईगांव में प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान प्रक्रिया सामान्य तरीके से जारी है। किसी भी अप्रिय घटना का कोई समाचार कहीं से नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि आज असम की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। अपने मताधिकारक का प्रयोग करने के लिए मतदाता सुबह 05 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचना आरंभ कर दिया था। मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि 28 नंबर गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र में 1,90,640 मतदाता हैं। जिसमें 97,672 पुरुष, 92,966 महिला एवं उभय लिंग के 2 मतदाता हैं। गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें