-मेघालय की तीन सीटों पर 29.69 फीसद और मिजोरम में एक सीट पर 28 फीसद मतदान
गुवाहाटी। असम, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के चार राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
असम की पांच विधानसभा सीटों के लिए आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से आरंभ मतदान शांतिपूर्ण बताया गया है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 31.44 फीसद मतदान होने की जानकारी मिली है।
भबानीपुर में 41 फीसद, तामुलपुर में 21 फीसद, गोसाईगांव में 39.35 फीसद थाउरा में 38.60 फीसद तथा मोरियानी में 19.49 फीसद मतदान हुआ है। पांच विधानसभा सीटों के लिए एक हजार,176 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। सात लाख,96 हजार,456 सामान्य मतदाता 31 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में चार लाख,03 हजार,374 पुरुष और तीन लाख, 93 हजार,078 महिलाएं हैं एवं 4 ट्रांसजेंडर हैं। इनमें तीन हजार 165 सर्विस वोटर भी हैं।
मेघालय की तीन, मिजोरम की एक एवं नगालैंड की एक सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। मेघालय की तीन सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 29.69 फीसद मतदान हुआ है, जिसमें मावफलांग में 29.29 फीसद, मावरिंगकेनेंग में 27 फीसद और राजबाला में 33.12 फीसद मतदान हुआ है। पूर्वाह्न 11 बजे तक मिजोरम की एक मात्र सीट तुरियल में 28 फीसद मतदान हुआ हैं। नगालैंड की एक मात्र सीट शेमटर चेसोर के आंकड़े दूरदराज क्षेत्र होने के कारण प्राप्त नहीं हो पाए हैं। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें