-1,422 नये मरीज, 2,048 हुए स्वस्थ, 14 मरीजों की मौत
गुवाहाटी। मिजोरम समेत पूरे पूर्वोत्तर में नये मरीजों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक दर्ज की गयी है। हालांकि, मिजोरम में अभी भी प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में कोरोना के नये मरीज सामने आ रहे हैं। वैसे संतोष की बात है कि त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड ऐसे राज्य हैं, जहां 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में मिजोरम सहित पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार 422 सामने आयी है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 26 हजार, 37 हो गई है। इनमें 10 लाख, 94 हजार, 521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दो हजार, 48 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 17 हजार, 596 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 811 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।
असम में 269 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, छह हजार 263 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 96 हजार, 837 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 290 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 135 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 944 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 88 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 22 हजार 633 है जबकि एक लाख, 19 हजार, 316 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 108 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा एक हजार, 422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 895 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
मिजोरम में 932 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 11 हजार, 651 हो गई है। इनमें से 99 हजार 440 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 485 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 11 हजार, 830 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 381 है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 296 हो गई है जबकि 83, हजार 318 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 102 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मेघालय में 83 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 82 हजार, 898 हो गई है जबकि 80, हजार 587 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 877 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 434 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 16 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 980 है जबकि, 54 हजार, 530 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 170 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 745 हो गई है। इनमें से 30 हजार, 854 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 182 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 571 है। राज्य में कुल 29 हजार, 639 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 236 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 674 मरीजों की मौत हो चुकी है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें