पूर्वांचल माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा का गोलाघाट दौरा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वांचल माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा का गोलाघाट दौरा संपन्न



अमित नागोरी 


हाल ही में पूर्वांचल माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा कोलकाता निवासी मंजू कोठारी ने गोलाघाट का अनऔपचारिक दौरा किया । इस दौरान गोलाघाट के माहेश्वरी भवन प्रांगन में गोलाघाट माहेश्वरी महिला संगठन की सदस्यायो और पदाधिकारी उनसे मिले । इस मौके पर गोलाघाट माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा रंजना बिन्नानी और सचिव बिमला काबरा ने , तो वही पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव पूनम मालपानी ने उनका स्वागत असमिया संस्कृति के तहत फुलाम गामोचा से किया । इस मौके पर स्थानीय शाखा की दुर्गा मालपानी , अहिल्या मल्ल , सरला बजाज , राधा बिन्नानि , सारिका चांडक , विद्या बाहेती , सरस्वती चांडक , सिंपी लड्ढा , सोनम कोठारी आदि उपस्थित रही । 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें