ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ में दुर्गा पूजा का विसर्जन आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एसपी कार्यालय डिब्रूगढ़ के पास ब्रह्मपुत्र नदी में कुल 85 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शाम करीब छह बजे विसर्जन पूरा हुआ। उपायुक्त पल्लव गोपाल झा, एसपी श्वेतांक मिश्रा, एडीसी बिस्वजीत फुकन, एएसपी बिटुल चेतिया सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर विसर्जन प्रक्रिया की निगरानी की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें