मोरानहाट: विजयादशमी के दिन माँ दूर्गा की प्रतिमा का विसर्जन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: विजयादशमी के दिन माँ दूर्गा की प्रतिमा का विसर्जन



दयानन्द सिंह


मोरानहाट। शारदीय दूर्गा पूजा आज सम्पन्न हुआ।सष्टी के दिन बेलवरण से महानवमी तक भक्तों ने माँ दूर्गा की पूजा अर्चना की। महाष्टमी और महानवमी की शाम से रात दस बजे तक दोनों दिन काफी भीड़ रही। शहर मे सिर्फ आठ पूजा मंडल थे।पहले दिन से ही पूजा पंडालों मे नेता-मंत्री पहुंच रहे थे।आकर्षण का केंद्र रहा पहली बार आयोजित भारत माता पूजन।भारत माता की मूर्ति के सामने हर कोई एक सेल्फी लेता था। केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली , मंत्री जोगेन मोहन , मंत्री बिमल बोरा ,विधायक चक्रधर गोगोई ,पूर्व विधायक एतुवा मुंडा , सुशांत बरगोहाई सभी ने पांडालों मे माता की पूजा अर्चना की।पुलिस और प्रसाशन ने समन्वय समिति के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था।विजयादशमी की पूजा के बाद मूर्तियों का गेमन-दिहिंग नदी ,तिलै नदी और दिरोई नदियों में विसर्जित किया गया।हजारों की संख्या में लोग दिहिंग नदी किनारे मूर्ति विसर्जन देखने और माँ दूर्गा की अंतिम झलक देखने के लिए जमा थे।दूर्गा माता की जयकारों से आसमां गूंज रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें