गोलाघाट में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित



अमित नागोरी 


विगत वर्षों की भांति तीसरी बार गोलाघाट में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन में प्रातः 10 बजे से किया गया ।  सर्वप्रथम भारत माता के फोटो के आगे दीप प्रज्वलन विधायक बिश्वजीत फुकन , जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक नृपेन बोरा ने किया । ततपश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधायक बिश्वजीत फुकन , जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक नृपेन बोरा और भारत माता पूजन के आयोजन समिति के अध्यक्ष अरूप कुमार शर्मा के साथ अन्य नेता में अमियो बोरा को मंच पर आसन्न ग्रहण कराया गया और फुलाम गामोचा तथा भारत माता वाले प्रतीक चिन्ह युक्त मोमेंटो प्रदान किया गया । 





इस मौके पर भारत माता सम्बंधित गीत तथा हरिजन समाज के बच्चो द्वारा आरती प्रस्तुत की गई । इस मौके पर विधायक बिश्वजीत फुकन ने कहा कि ये तीसरी बार है कि भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन गोलाघाट में किया जा रहा है । साथ ही कहा सभी मे देश प्रेम की भाव जागृत करने के उद्देश्य से उक्क्त आयोजन किया जा रहा है । जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने कहा कि आयोजन समिति ने कोविड प्रोटोकोल को तर्जी देते हुए उक्क्त आयोजन किया जो सराहनीय है । उन्होंने कहा कि विश्व की समस्या का समाधान हमारे संस्कृति में ही है । 


अध्यक्ष अरूप शर्मा ने भी कहा कि भारतीय संस्कृति के जागरण तथा विचलित समाज को एकत्रित करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आज के समय की मांग है ।  वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक नृपेन बोरा ने कहा कि भारत माँ हमारा पालन पौषण करती है और ऐसी माँ पूजनीय होती है । भारत कोई जमाने मे विश्व गुरु था और वो ताज से पुनः भारत को सुशोभित करना है ।  इस मौके पर आयोजन समिति के साधरण सचिव सीमान्त बोरा , सह सचिव अंजन बोरा और ऋतुपर्ण बोरा के साथ दिगन्त अध्यापक , ध्रुव छेत्री , सुजीत कनोई , अमित मालपानी , बिनय तोदी और अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें