धाविका हिमा दास कोरोना पॉजिटिव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धाविका हिमा दास कोरोना पॉजिटिव



गुवाहाटी। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली फर्राटा धाविका हिमा दास ने बुधवार को खुलासा किया कि उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन वह अच्छी स्थिति में हैं। इक्कीस वर्षीय हिमा हाल में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ी थीं।


बुधवार को हिमा ने ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों के साथ इसकी जानकारी साझा की है। हिमा ने कहा कि मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकांतवास में अभी मेरी स्थिति स्थिर है। मैं इस समय का उपयोग पूरी तरह से फिट होने पहले की तुलना में अधिक मजबूती से वापसी करना चाहती हूं। हिमा ने सभी को सुरक्षित रहने और मॉस्क पहनें की सलाह दी। उल्लेखनीय है कि हिमा 200 मीटर में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थीं। (हि.स.)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें