अमित नागोरी
हाल ही में स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से बंगलरू में आयोजित 37 वा सब जूनियर और 47 वा जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था । उक्क्त प्रतियोगिता में जनंजय ज्योति हज़ारिका ने 50 मीटर के बटरफ्लाई वर्ग में 26.64 सेकंडस में पूर्ण कर स्वर्ण पदक अर्जित किया । नॉवी कक्षा के छात्र जनंजय गोलाघाट के गुनकान्त - देवी हज़ारिका के पुत्र है ।
पिछले अप्रैल महीने से कोरोना काल मे जहाँ जिले के स्विमिंग पूल आदि बन्द करने के आदेश दे दिए गए थे तो ऐसे में गोलाघाट के कुछ अभिवावकों के प्रयास से उक्क्त प्रतियोगिता को मद्देनजर गोलाघाट नगर के ज्योतिनगर रास्ते के वाटर सप्लाई से थोड़ी दूर पर एक 55 मीटर वाली पोखरी को विधार्थियो के प्रशिक्षण के लिए ठीक किया । हालांकि उसमें अस्थायी सुविधा ही थी पर अभिवावकों और विशेषज्ञ प्रशिक्षक ज्योति बसुमतारी के अथक प्रयास से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उक्क्त पोखर को एक रूप प्रदान किया गया जहाँ विद्यार्थी अपनी प्रशिक्षण अविलम्ब कर सके ।
अभिवावक प्रद्युत हज़ारिका ने बताया ज्योति बसुमतारी के प्रशिक्षण की मदद से गोलाघाट के क़ई विधार्थियो ने उपरोक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया । इनमे जनंजय के अलावा मृगांग गोगोई , प्रज्ञान बोरा , स्वागता बोरपात्र गोहाई , रोहन दत्ता शामिल थे । ज्योति बसुमतारी ने गोलाघाट के विधार्थियो के क्षमता की प्रशंशा की और कहा कि थोड़ी और सुविधा मिलने पर ये और उम्दा प्रदर्शन कर सकते है । साथ ही उन्होंने सरकार से स्विमिंग पूल को भी जल्द खोलने का अनुरोध किया ताकि आगामी प्रतियोगिता के लिए भरत दत्ता विद्यार्थी तैयारी कर सके ।
वही जिला तैराकी संघ के सचिव प्रांजल भट्टाचार्य ने बताया कि आज इस मौके पर एक अभिनन्दन कार्यक्रम उक्क्त अस्थायी जलहर पोखर के पास रखा गया जहाँ जिला क्रीड़ा अधिकारी सैमी सैकिया ने जनंजय ज्योति हज़ारिका और कोच ज्योति बसुमतारी का विशेष अभिनन्दन किया । वही जनंजय को अभिवावकों की और से भी अभिनन्दन किया गया और एक अभिनन्दन पत्र , गामोचा तथा उपहार प्रदान किया गया । साथ ही अन्य विधार्थियो को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर पोखर विधार्थियो के प्रशिक्षण हेतु प्रदान करने के लिए का भी अभिनन्दन किया गया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें