पांच माह से लापता पुलिस कांस्टेबल की याद में मां का रो-रो कर बुरा हाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पांच माह से लापता पुलिस कांस्टेबल की याद में मां का रो-रो कर बुरा हाल



नलबाड़ी (असम)। नलबाड़ी जिला के दौलासाल गांव निवासी अनंत डेका का बड़ा पुत्र गुवाहाटी स्थित चौथी असम पुलिस बटालियन में कार्यरत अमृत मून डेका पिछले दो जून से लापता है। पुलिस कांस्टेबल मून डेका दो जून को गुवाहाटी के उदालबाकरा स्थित किराए के मकान से स्कूटी लेकर निकला था। उसके बाद से ही गायब है। मून डेका के लापता होने के बाद से ही उसकी पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मून के लापता होने के संबंध में परिवार वालों द्वारा उदालबाकरा पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बावजूद पिछले पांच महीनों से उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मून का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। मून के माता-पिता ने पुलिस के आला अधिकारियों से उसकी तलाश के लिए ठोस कदम उठाए जाने की गुहार लगाई है। (हि स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें