अमित नागोरी
गोलाघाट के एच पी बी गर्ल्स कॉलेज में तंबाकू रहित परिसर और एचआईवी-एड्स पर छात्राओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । उक्क्त सत्र का संचालन प्रधानाचार्य बिपुल चन्द्र भुइयां द्वारा किया गया । उन्होंने अपने महाविद्यालय परिवार को तंबाकू रहित परिसर के रूप में घोषित किये जाने पर बधाई दी । संसाधन व्यक्ति, डॉ सुनीता एक्का ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तंबाकू की खपत पर एक जानकारीपूर्ण और समयबद्ध प्रस्तुति प्रदान की । उन्होंने एच आई वी - एड्स के कारण और लक्षण पर भी वक्तव्य रखा । डॉ एक्का ने कहा कि आज के युग मे ये महत्वपूर्ण मुद्दे है और छात्र छात्राओं में इसकी जानकारी अनिवार्य है । आई क्यों ए सी के समन्वयक डॉ पलाश हैंडिक ने छात्राओं को सावधान रहने की हिदायत दी ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें