बृहत्तर मोरान दुर्गा पूजा समन्वय समिति द्वारा पुरस्कार वितरित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बृहत्तर मोरान दुर्गा पूजा समन्वय समिति द्वारा पुरस्कार वितरित


दयानन्द सिंह


मोरानहाट। मोरान राजस्व चक्राधिकारी कार्यालय प्रांगण मे स्थित गांव बुढा भवन मे बृहत्तर मोरान दुर्गा पूजा समन्वय समिति की पुरस्कार वितरण सभा माहमारा राजस्व चक्राधिकारी इंडिका गोगोई की अध्यक्षता में हुई।सन् 2008मे मोरान थाना प्रभारी माणिक गोस्वामी की पहल पर मोरान और माहमारा राजस्व चक्राधिकारी कार्यालय के अधीनस्थ पूजा समितियों मे जागरूकता पैदा करने के लिए पुरस्कार देने की शुरुआत हुई थी।एक मिनिट मौन प्रार्थना के बाद माणिक गोस्वामी ने सभा का उद्घाटन किया। उद्देश्य व्यख्या मोहन लाल उपध्याय ने किया। चित्रांकन प्रतियोगिता का परिणाम त्रैलोक्य सेतिया घोषित किया तथा मोरान राजस्व चक्राधिकारी डा.संगीता शर्मा ने दुर्गा पूजा समिति के विजेताओं की घोषणा की। अपनी अभिज्ञात प्रकट करते हुए मोरान पुलिस चक्राधिकारी सिद्धेश्वर बोरो ,मोरान थाना प्रभारी दिनानाथ मिली और मोरानहाट थाना प्रभारी असीमज्योति बरगोहाई ने मोरान के लोगों की सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मोरान शिवमंदिर दुर्गा पूजा समिति को प्रथम , राधाकृष्ण विवाह भवन के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति को द्वितीय तथा मां आराधना दुर्गा पूजा समिति को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।बागान की श्रेणी में पथालिबाम को और ग्रामीण श्रेणी में लेंगेरी पुजा समिति को श्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। विसर्जन के समय एक व्यक्ति को डुबने से बचाने के लिए दो युवकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।समन्वय समिति के संचालन में सहयोग के लिए सुभित क्षेत्री ,सावंरमल शर्मा, त्रैलोक्य सेतिया, रंजन सेन ,अकन भूँईया, सुशील बेड़िया ,गायत्री बरगोहाई, प्रदीप गोगोई  का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें