गोलाघाट: माता-पिता की स्मृति में स्थायी तोरण गेट बनवाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: माता-पिता की स्मृति में स्थायी तोरण गेट बनवाया



अमित नागोरी 


हाल ही में 14 अक्टूबर को गोलाघाट के समाजकर्मी और यूनाइटेड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान सचिव तनुज महंत और परिजन ने अपने माता-पिता की स्मृति में एक स्थायी तोरण गेट बनवाया । उत्सवनन्द महंत और इंदु महंत के स्मृति में उक्क्त उद्घाटन कार्य मे गोलाघाट जिला सत्र महासभा के अध्यक्ष और श्री सौदकुची सत्र के अध्यक्ष श्री तरुण चंद्र महंत ने दीप प्रज्वलन किया । कमरबन्धा बामुंगाव के जामगुड़ी प्राथमिक विद्यालय के तोरण गेट का उद्घाटन  संवाद्दाता , समाजकर्मी और प्रकृति प्रेमी अपूर्व वल्लभ गोस्वामी ने किया । इसके बाद स्मृति तर्पण और वृक्षारोपण किया । अभिज्ञान राजखोवा और मुद्रिका सांडिल्य ने गीत प्रस्तुत किया । इस दौरान भैरव महंत ने स्वागत वक्तव्य दिया । सभा मे प्रदीप गोस्वामी , तुलसी प्रसाद दत्ता , दीप कलिता , सायनिका तामूली , माखोनी सैकिया , खगेन महंत , मोहेन राजखोवा , रत्न राजखोवा , नरेन तामूली के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन देबोजित राजखोवा ने किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें