चतुर्थ वर्ष के लिए नेटा के सलाहकार बने विद्यानन्द बोरकाकोटी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चतुर्थ वर्ष के लिए नेटा के सलाहकार बने विद्यानन्द बोरकाकोटी


अमित नागोरी


प्रमुख चाय उद्यमी विद्यानंद बोरकाकोटी को चौथी बार नॉर्थ ईस्टर्न टी एसोसिएशन के सलाहकार के रूप में चुने गए है ।  गोलाघाट में चाय उत्पादनकारी संस्था के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में विद्यानन्द बोरकाकोटी को सर्वसम्मति से सन 2021-23 वर्ष की अवधि के लिए सलाहकार के रूप में चुना गया। उल्लेखनीय है कि चाय उद्योग के उत्पादन और विपणन के क्षेत्र में जाने-माने व्यक्ति विद्यानंद बोरकाकोटी ने  नार्थ ईस्टर्न टी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष का पद तीन और अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल सम्भाला है । गोलाघाट में स्थापित दो चाय कंपनियों में महालक्ष्मी टी कंपनी और नंदपुर टी गार्डन के अंशीदारो में हैं। इसके अलावा भारतीय चाय बोर्ड केे उपाध्यक्ष बोर्ड के उपाध्यक्ष के पद पर भी आसित है और चाय जगत के असम के जाना पहचान नाम है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें