अमित नागोरी
गोलाघाट की मारवाड़ी समेल्लन की कार्यकारिणी सभा का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में हुआ । इस दौरान जुगल किशोर मालपानी की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे सचिव प्रतिवेदन सह सचिव प्रदीप अग्रवाला और कोषाध्यक्ष पवन बावरी ने आय व्यय का हिसाब रखा । समाज के हाल ही में दिवंगत लोगो के लिए मौन प्रार्थना की गई । सह सचिव प्रदीप अग्रवाल ने मारवाड़ी समेल्लन के विभिन्न गतिविधियों के बारे में सदस्यों को बताया । इस मौके पर मारवाड़ी समेल्लन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई । समाज के वरिष्ठ समाज सेवियों में रामेश्वर लाल रांदड़ , हनुमान प्रसाद रांदड़ , ज्ञानचन जैन , नारायण प्रसाद बगड़िया , राजकुमार अग्रवाल , कैलाश पोद्दार ने समेल्लन का मार्ग दर्शन किया । इस दौरान हाल ही में बोकाजान में असम -गुजरात सांस्कृतिक अभिसरण के चार दिवसीय सांस्कृतिक आदान -प्रदान के कार्यक्रम में असमीया - राजस्थानी संस्कृति पर आधारित गोलाघाट से गयी टीम की सराहना हुई । साथ ही अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी द्वारा उक्क्त कार्यक्रम सम्बंधित व्यय ग्रहण करने और अन्य सुविधा प्रदान करने हेतु तथा पूनम मालपानी की भी सराहना हुई । आमंत्रित अतिथियों में पवन बाहेती ने समाज को मतभेदों को लेकर मनभेद नही रखने की सलाह दी । कार्यकारिणी सदस्य जगदीश शर्मा ने भी समाज के विभिन्न पहलुओं पर चिंता जताई और कहा कि समाज की समस्यायों का समाधान सभी को मिल कर निकालना होगा । अमित नागोरी ने भी मारवाड़ी समेल्लन के पदाधिकारियों से छोटे कार्यो को तर्जी देने और अच्छे कार्यो की प्रशंसा करने की हिदायत दी और अन्य पहलुओं पर विचार रखे । देबकिशन बजाज , मोतीलाल अग्रवाल ने भी अपने सुझाव और विचार प्रकट किए । इस दौरान सर्वसम्मति से 7 नवम्बर को दीपावली के अवसर पर प्रीति समेल्लन कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति जताई गई । अंत मे अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी ने अपना वक्तव्य रखा । अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में सुशील जसरासरिया , मनीष अग्रवाल , मनोज जैन के अलावा समाज के लोगो मे घनश्याम शर्मा , प्रभात शर्मा , महेश बजाज , पवन तोदी , सुशील गाड़ोदिया , सुशील कोठारी आदि उपस्थित थे । राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन्न हुआ ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें