गुरमीत राम रहीम को आज सजा का ऐलान संभव, धारा 144 लागू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुरमीत राम रहीम को आज सजा का ऐलान संभव, धारा 144 लागू



पंचकूला। रणजीत सिंह मर्डर मामले में सीबीआई कोर्ट में सोमवार को गुरमीत राम रहीम सहित पांच आरोपितों की सजा का ऐलान हो सकता है। 12 अक्टूबर को कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील की मांग पर 18 अक्टूबर का समय दिया था। आज सजा सुनाये जाने की सम्भावना पर जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले भर में धारा 144 लागू की है।


बलात्कार में दोष सिद्ध गुरमीत राम रहीम सहित पांच आरोपितों को अब हत्या मामले में पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी। इस दौरान रंजीत सिंह हत्या मामले का मुख्य आरोपित गुरमीत राम रहीम रोहतक सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा। अन्य आरोपित कृष्ण लाल, अवतार, सबदिल और जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे।


पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि राम रहीम सहित पांच आरोपितों की सजा के ऐलान के चलते जिले में जान व माल के नुकसान, जिले में किसी भी तरह का तनाव पैदा करने, शांति भंग करने और दंगों की आशंकाओं को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। इसके तहत पंचकूला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ लगते सेक्टर 1, 2, 5, 6 और संबंधित क्षेत्र में पड़ने वाले नेशनल हाईवे पर किसी भी व्यक्ति द्वारा तलवार ( धार्मिक प्रतीक कृपाण के अलावा) लाठी, डंडा, लोहे की रॉड, बरछा, चाकू, गंडासी, जेली, छतरी या अन्य हथियार लेकर घूमने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। साथ ही इन क्षेत्रों में पांच अथवा उससे ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें