ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। ऊपरी असम में उपचुनाव से पहले चाय समुदाय के दो प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के बेटे भाजपा में शामिल। गौतम धनोवर (पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता दिवंगत रामेश्वर धनोवर के बेटे) और प्रदीप मांझी (पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वी मांझी के बेटे) भाजपा में शामिल हो गए हैं। 2016 के विधानसभा चुनाव में पटाचरकुची विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सैलेन कलिता, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के एमसीएलए राजीव ब्रह्मा और प्रभात मुशहरी भी भाजपा में शामिल हो गए। असम भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता ने सभी नए सदस्यों का हेंगराबाड़ी में वाजपेयी भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संगठन महासचिव फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महासचिव पल्लब लोचन दास एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं भी उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें