होजाई: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया



निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। होजाई जिला विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को भेजा। उक्त ज्ञापन हाल ही में दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के संदर्भ में भेजा गया। वीएचपी के अध्यक्ष रतन राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक केजरीवाल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त ज्ञापन राजस्व चक्र अधिकारी होजाई को सौंपा गया जो कि राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। ज्ञापन के जरिए माननीय राष्ट्रपति जी से आग्रह किया गया है कि वह तत्काल इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाए कि वहां पर बसों वास करने वाले सभी हिंदू भाई-बहनों की सुरक्षा एवं उन्हें न्याय सुनिश्चित हो। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आए दिन पाकिस्तान,अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश जैसे देशों में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं इस पर भी माननीय राष्ट्रपति संज्ञान ले एवं उचित कार्रवाई करें जिससे हिंदू समाज सुरक्षित रह सके। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक केजरीवाल ने बताया कि उक्त ज्ञापन बृहस्पति वार को सौंपा गया था जिसमें खास तौर पर बांग्लादेश में हाल ही में घटित पूरे घटनाक्रम को विस्तार रूप से परिलक्षित करते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदय से तत्काल इस संदर्भ में बांग्लादेश से संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया वहीं एक विशाल विरोध रैली उसी दिन स्थानीय देशबंधु विद्यापीठ बालिका महाविद्यालय परिसर से होते हुए होजाई के मुख्य मार्गों से होजाई थाना परिसर में समाप्त हुई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और बांग्लादेश का जोरदार विरोध किया। इस दौरान  मारवाड़ी युवा मंच, होजाई शाखा के कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस विशाल विरोध जुलूस में सम्मिलित हुए और अपना समर्थन दिया। होजाई के पूर्व विधायक शिलादित्य देव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अर्जुन मजूमदार, अनूप कुमार देव, पूर्व पौर सभा नेत्री चतुर्थी रानी विश्वास सहित कई लोगों ने इस विशाल जुलूस में अंश ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें