दयानन्द सिंह
मोरानहाट। इस बार मैट्रिक परीक्षा में ज्यादा छात्र उतीर्ण हुए हैं जिसके कारण ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया कठिन हो गया था। लेकिन असम सरकार के शिक्षा विभाग ने बहुत से हाईस्कूलो को उच्चतर माध्यमिक मे तब्दील करने का निर्णय लिया। मोरान विधानसभा क्षेत्र के तीन हाईस्कूलो को उच्चतर माध्यमिक के रुप में उन्नत करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन इस प्रक्रिया में बाधाएं भी हैं। विषय शिक्षकों , बेंच-डेस्क की कमी और कक्षा के लिए भवन की कमी है।मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने शिक्षक,छात्रों और अविभावकों की उपस्थिति में पथालिबाम हाईस्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा का उद्घाटन किया। साथ ही छात्रों और अविभावकों से विचारों का आदान प्रदान किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें