निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। जिला उपायुक्त तथा जिला चुनाव अधिकारी अनुपम चौधुरी की अध्यक्षता में होजाई जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सन् 2022 की वोटर लिस्ट के विशेष संसोधन प्रक्रिया के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया । सभा मे उपायुक्त ने होजाई जिला के अंतर्गत 90 नं जमुनामुख , 91 नं होजाई और 92 नं लमडिंग विधानसभा क्षेत्र के वोटरो की सूची के संसोधन का कार्य आगामी 1 नवम्बर से प्रारंभ करने का उल्लेख किया है । कोई भी नागरिक आगामी 01/01/2022 तक 18 वर्ष की उम्र पुर्ण होने पर, लोग आगामी 01/11/2021 तारीख से 30/11/2021 तारीख के अंदर अपनी निवास स्थान के वोट केंद्र के बूथ स्तर के अधिकारी के यहां से 6 नंबर फार्म संग्रह कर फार्म में शुद्ध रूप से भर कर अपना सही दस्तावेज लगाकर बूथ अधिकारी या सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी तथा स्थानिय चक्रधिकारी तथा चुनाव पंजीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा देना होगा । साथ ही यदि किसी वोटर को वोटर लिस्ट से नाम कटवाना हो तो 8 ( क ) नं फार्म भर कर बूथ स्तर अधिकारी के पास जमा करना होगा । उक्त सभा मे उपायुक्त ने प्रवासी भारतीय लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम पंजीकरण करने के लिए 6 ( क ) फार्म भर सकते है तथा एप के आवेदन अपना आवेदन जमा कर सकता है । सभा मे उपायुक्त ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी को समाज के हितों को ध्यान में रख कर कोविड वैक्सीन ग्रहण नहीं करने तक समाज मे सजगता सभा कर सभी को जागरूक कर कोविड वैक्सिन केंद्र पर भेजने का प्रयास करें।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें