गुवाहाटी। शुक्रवार से आगामी 48 घंटों तक गुवाहाटी के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इस बंद का आवाहन असम की एक प्रमुख पैट्रोलियम डीलर संघ नार्थ ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया है। मीडिया हाउस को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि पेट्रोलियम डीलरशिप व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों से जुड़ी मांगों के 10 सूत्री घोषणा पत्र के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। टैंकरो को लोड करने के लिए ठेकेदारों द्वारा बार-बार मना करना, एसएपी खातो से अवैध कटौती और दोषपूर्ण स्वचालन के अलावा डीलर्स एसोसिएशन द्वारा उजागर किए गए कुछ मुद्दे भी हैं।विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी मांगों को तेल निर्माण कंपनियों के समक्ष रखा गया था। जिन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से बंद का आह्वान किया गया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें