लखीमपुर वाणिज्य महाविद्यालय के शिक्षक कमल बरुआ का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर वाणिज्य महाविद्यालय के शिक्षक कमल बरुआ का निधन




ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी 


उत्तर लखीमपुर वाणिज्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के शिक्षक कमल बरुआ के निधन पर जिले में शोक का माहौल व्याप्त है । लखीमपुर के सुकली बुरिया निवासी 51 वर्षीय स्वर्गीय कमल बरुआ सर का निधन आज सुबह 5:00 बजे डिब्रूगढ़ के संजीवनी चिकित्सालय मैं हो गया । स्वर्गीय बरुआ सन 1996 से उत्तर लखीमपुर वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षा गुरु के रूप में छात्र छात्राओं को पाठ दान करवा रहे थे , जो वर्तमान काफी लंबे समय से अस्वस्थ थे । उनकी मृत्यु के पश्चात आज दोपहर उनके पार्थिव शरीर को उत्तर लखीमपुर वाणिज्य महाविद्यालय में लाया गया जहां पर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, पूर्व एवं वर्तमान शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं, अखिल असम छात्र संगठन व अन्य दल संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण की । उसके पश्चात उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर ले जाया गया । उनका अंतिम संस्कार लखीमपुर के 1 नंबर नोकड़ी स्थित हिंदू शमशान घाट मैं किया गया । स्वर्गीय कमल बरुआ सर अपने पीछे अपनी पत्नी और एक पुत्र को छोड़कर परलोक सिधार चुके हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें