पूजा माहेश्वरी
नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी और लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने संयुक्त रूप से आनलाइन आर्ट थैरेपी का आयोजन वर्ल्ड मेंटल हेल्थ दिवस के अवसर पर आयोजित किया । इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता पल्लवी अग्रवाल ने आर्ट थैरेपी के द्वारा मैंटल हेल्थ के अहम पहलू पर विस्तार से बताया । लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के लियो प्रतिक अग्रवाल और गुवाहाटी उमंग शाखा की रिद्धि जैन ने आनलाइन कार्यशाला की सफलता पर आर्ट थैरेपी की विशेषज्ञ पल्लवी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। आर्ट थैरेपी विशेषज्ञ पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि आर्ट थैरेपी कई मोर्चों पर सफल साबित हुई है । आमतौर पर देखा गया है कि जो लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं वे आर्ट के माध्यम से अपनी भावनाओं को अच्छी तरह व्यक्त कर सकते हैं ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें