अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस पर लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने डाक कर्मचारियों का अभिनंदन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस पर लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने डाक कर्मचारियों का अभिनंदन किया



पूजा माहेश्वरी


नगांव। अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस के अवसर पर लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने नगांव डाक कार्यालय में जा कर अधिकारियों और कर्मचारियों का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया । लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के इस कार्यक्रम के संयोजक लियो प्रियांक रुठिया ने कहा कि डाक विभाग की सेवा की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है ।डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है । डाक विभाग अपने कार्य में बैगर कुछ गलती किए हुए समाज की सेवा में तत्पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करता है । डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने काम का शत-प्रतिशत दे कर नागरिकों की सेवा करते हैं । ऐसे में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहन दिया जना चाहिए । जिससे डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नये जोश व उर्जा का संचार होता रहें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें