दयानन्द सिंह
मोरानहाट। भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कम समय मे एक सौ करोड़ नागरिकों को कोरोना प्रतिरोधक वैक्सीन देने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। इस उपलब्ध मे मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने मोरान राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों का फुलाम गमछा से अभिनन्दन किया।दूसरी ओर माहमारा के विधायक और असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेन मोहन ने अपने क्षेत्र के चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों का फुलाम गमछा से अभिनन्दन करते हुए कहा कि सौ करोड़ वैक्सीन देने मे आपलोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें