अमित नागोरी
वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली केंद्रीय तथा राज्य सरकार द्वारा आये दिन आवश्यक सामग्रियों के निरन्तर रूप से मूल्यावृद्धि करने को लेकर गोलाघाट जिला छात्र संस्था ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह का आयोजन किया । इस दौरान आसू के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में एक विरोध रैली निकाली गई जो नगर के बीचों बीच से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय के पास आकर रुकी । इसके बाद आसू नेताओं तथा सदस्यों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया ।
इस दौरान आपूर्ति विभाग और आपूर्ति मंत्री की तीव्र भाषा मे निंदा की गई । इसके साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सामग्रियों के दाम को नियंत्रण निहि किया गया तो इससे भी कड़ा आंदोलन छेड़ने को आसू बाध्य होगा । इस दौरान जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को एक स्मारक पत्र प्रदान किया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें