मोरानहाट: सड़क दुर्घटना में दो की मृत्यु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: सड़क दुर्घटना में दो की मृत्यु



दयानन्द सिंह


मोरानहाट। एक ओर शारदीय दुर्गोत्सव की धुम तो दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में दो युवकों ने जान गवाँई।पहली घटना मोरान थाना अंतर्गत सेपन-नाहरनी की है। बाईक संख्या ASO4AA7644 और मारुति आर्टिका ASO1EK1496के बीच आमने सामने भिड़ंत की है।सप्तमी की शाम राजमाई-लुकुमारी के दो युवक प्रहलाद कुर्जा और जगत कुर्जा सेपन से घर जा रहे थे कि गुवाहाटी से दुलियाजान जा रही आर्टिका से भिड़ंत हो गई।वाहन चालक फरार हो गया जबकि बाईक आरोहीयो को गंभीर हालत में चिकित्सालय भेजा गया जहां प्रहलाद की मृत्यु हो गई।पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।दूसरी घटना महानवमी की रात की है।एक टाटा सुमो एम्बुलेंस ASO4AC4656 जो डिब्रूगढ़ जा रही थी, ने तिलै से मोरान आ रही स्कूटी को ठोकर मार दिया।स्कूटी आरोही रुबुल बरुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।मोरान के एक व्यक्तिगत अस्पताल में लाने पर चिकित्सक ने रुबुल (27)को मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें