दयानन्द सिंह
मोरानहाट। डिब्रूगढ़ जिला अंतर्गत टिंगखांग विधानसभा क्षेत्र के हलगुरी गांव पंचायत प्रेक्षागृह मे एक ऋण मेला का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक, टिंगखांग शाखा के सौजन्य से असम राज्य ग्रामीण जीविका अभियान और टिंगखांग विकास खंड के सहयोग से इस ऋण मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और असम सरकार के शक्ति मंत्री बिमल बोरा के साथ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक समीर कांत झा , टिंगखांग शाखा के प्रबंधक जीतूमणि महंत , राजस्व अधिकारी और दलीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।मंत्री बिमल बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डा. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में महिला शसक्तीकरण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।उन्होंने महिलाओं को ऋण की राशि का सदुपयोग करने का आह्वान किया तथा बैंक अधिकारियों का आभार प्रकट किया। समीर कांत झा ने महिलाओं को सरकारी और बैंक की सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया।उक्त ऋण मेले में 101 महिला आत्मसहायक गुट को दो करोड़ साठ लाख की राशि भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रदान की गई।शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवको को ऋण देकर बेरोजगारी कम करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें