पूजा माहेश्वरी
नगांव। मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम "आनंद सबके लिए" के अंतर्गत नगांव से 50 किलोमीटर दूर आमोनी जाकर वन बंधु परिषद के सहयोग से अमोनी बस्ती स्थित एकल विद्यालय में दीपावली के अवसर पर गरीब बच्चों एवं परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए आनंद सबके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर के समक्ष समृद्धि की अध्यक्षा रिंकू गिदडा एवं सलाहकार अरुण नागरका द्वारा दीप एवं अगरबत्ती प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात बच्चों एवं शिक्षिकाओं द्वारा गायत्री मंत्र, ओंकार मंत्र, हंस वाहिनी प्रार्थना के साथ-साथ कई गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए , । इस अवसर पर घूमर नृत्य की भी विशेष रुप से प्रस्तुति दी गई, जिसमें सदस्याओ ने भी घूमर नृत्य पर नृत्य किया एवं राजस्थानी घूमर नृत्य के साथ कई नृत्य प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर बच्चों के बीच पठन सामग्री, मिठाई ,केक, कपड़े, बैग के साथ कई अन्य समान का वितरण किया गया । वही महिलाओं के लिए दिवाली हेतु दिए, तेल, बत्ती, राशन सामग्री, कांच के बर्तन, कपड़े के साथ साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं प्रदान की गई। नगांव समृद्धि शाखा द्वारा एकल अभियान के कई अधिकारियों का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा रिंकू गीदड़ा शाखा के सलाहकार अरुण नागरका सदस्य सारिका झंवर, नीतू जैन, पिंकी नागरका, नीलम चांदगोठिया, निशा केजरीवाल, गायत्री बगड़िया, निर्मला अग्रवाल, निधि गर्ग, पायल खेतावत, नमिषा अग्रवाल, मुस्कान जाजोदिया, छवि गिदड़ा उपस्थित थी कार्यक्रम को सफल बनाने में समृद्धि की सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष रिंकू गिदड़ा एवं सचिव गुंजन अग्रवाल ने सभी सदस्याओं को धन्यवाद ज्ञापन किया ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें