नगांव राजस्थानी युवक संघ ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव राजस्थानी युवक संघ ने अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया



पूजा माहेश्वरी


नगांव। नगांव राजस्थानी युवक संघ ने अपना 59वां स्थापना दिवस का शनिवार को पालन किया। युवक संघ के वर्तमान अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने बताया कि इस मौके पर शांतिपुर स्थित युवक संघ कार्यालय में 59 दीप प्रज्वलन किये गये । इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पवन गाड़ोदिया,  अनिल शर्मा, सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश जाजोदिया महिला एवं युवती विभाग के सदस्याएं, बाल विभाग के सदस्यगण उपस्थित थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने दिया , वहीं पवन गाड़ोदिया, ओम प्रकाश जाजोदिया , अनिल शर्मा ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर सभी को शुभकामना प्रेषित की। महिला एवं युवती विभाग की संयोजिका अंजलि अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संयोजिका वंदना पेड़ीवाल,  सदस्य गण निवर्तमान अध्यक्ष महावीर माहेश्वरी, संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार आदि उपस्थित थे। इसके बाद  वयोवृद्ध समाजसेवी ज्योति प्रसाद  खदड़िया के निवास स्थान पर युवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर उन्हें सम्मान पत्र, दुशाला, गामोछा  प्रदान कर  सम्मानित किया। संघ ने जानकारी दी कि आगामी 5 नवंबर को  पंचायत भवन में सांय  दीप मालिका मिलन समारोह का कार्यक्रम  संपन्न होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें