नेपाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोगों की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नेपाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोगों की मौत



काठमांडू। नेपाल के मुगू जिले में मंगलवार को यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार बस नेपालगंज से मुगु जिले के जिला मुख्यालय गमगढ़ी की ओर जा रही थी और छायानाथ रारा नगर पालिका में स्थित पिना झ्यारी नदी में गिर गई। इस बस में सवार कई यात्री विजय दशमी के अवसर पर अपने घर जा रहे थे। बचाव कार्य के लिए सुरखेत से नेपाल की सेना के चॉपर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुगु सुंदर रारा झील के लिए प्रसिद्ध है, जो काठमांडू से 650 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें